उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर वाराणसी में भारतीय सबका दल–भारत बचाओ मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। गोलघर स्थित पराडकर स्मृति भवन के सभागार में भारतीय सबका दल एवं भारत बचाओ मोर्चा के तत्वाधान में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती एवं संत नरहरी दास जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने कहा कि पूर्वांचल वासियों के लिए पूर्वांचल राज्य की आज बहुत जरूरत है। पूर्वांचल की राजधानी वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में से कोई एक होनी चाहिए तभी पूर्वांचल का विकास संभव है। देश के हर व्यक्ति को ₹2000 प्रतिमाह वोटर पेंशन भत्ता दिया जाना चाहिए ताकि राम राज्य की परिकल्पना साकार हो सके।

उन्होंने कहा भगवान विश्वकर्मा के वंशजों एवं शिल्पकारों के लिए विश्वकर्मा पंचशिल्पी आयोग का गठन होना चाहिए और बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में महान संत नरहरी दास जी का भव्य गेट एवं मूर्ति की भी स्थापना की जानी चाहिए। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के सम्मानित लोगों तथा महिलाओं को अंगवस्त्र व स्मृति प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वसम्मति से भारतीय सबका दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ को घोषित किया गया। स्वागत रवि सराफ, संचालक कैलाश सिंह विकास एवं धन्यवाद राम प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदा सिंह चौहान, एल सोनकर, इ0 सुशील कुमार रत्नाकर, अजय कुमार विश्वकर्मा, चंद्रपाल सिंह वाल्मीकि, मिठाई लाल प्रजापति, अजय वर्मा, आर एन मानव, के के यादव, सरिता सराफ, दयाशंकर सेठ, विष्णु दयाल सेठ, कमल कुमार सिंह, सागर दास महाराज, उमाशंकर सिंह, ध्रुव सराफ समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button