उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : एएमपीएल क्रिकेट मैच में बवंडर टीम ने धुरंधर को हराकर जीती ट्रॉफी

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। फिट इंडिया के तहत अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अग्रवाल महासभा प्रीमियर लीग (एएमपीएल) क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को छावनी स्थित पीएनयू क्लब के मैदान में किया गया। जिसमें दो टीम धुरंधर एवं बवंडर ने हिस्सा लिया। अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने मैच का शुभारम्भ टॉस के साथ किया। धुरंधर टीम के कप्तान गौरव अग्रवाल सीए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

दिनेश गर्ग के धुआँधार बल्लेबाजी 77 रन, 7 चौके 7 छक्के और हिमांशु अग्रवाल के 43 रनों की बदौलत धुरंधर टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 217 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जीत के लिये बवंडर टीम ने 218 रनों का लक्ष्य मैन ऑफ़ द मैच नीरज अग्रवाल के विस्फोटक बल्लेबाजी से 18.5 ओवरों में 8 विकेट पर 220 रन बना कर जीत सुनिश्चित की। नीरज अग्रवाल ने 25 गेंद पर 16 छक्के एवं 2 चौकों की मदद से 104 रन बनाये। उन्होने लगातार 6 गेंदों पर छक्के लगाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान रिशी बंसल ने 37 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलायी। दोनों टीमों ने जीत का जश्न तिरंगा यात्रा के साथ निकाली।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि 95 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट आरएस बालापूरकर व अर्चना बालापूरकर, सभापति संतोष अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है और सामाजिक भागीदारी में सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना योगदान देने में सहायक सिद्ध होते हैं। मैन ऑफ़ द मैच नीरज अग्रवाल, बेस्ट बॉलर उत्तम अग्रवाल, बेस्ट बैट्समैन दिनेश गर्ग, बेस्ट फील्डर हिमांशु अग्रवाल एवं दिनेश अग्रवाल चुनरी, बेस्ट कैच आमोद अग्रवाल, सर्वाधिक चौके प्रियांक अग्रवाल, इम्पैक्ट प्लेयर के लिये ऋषि बंसल मोस्ट शाइनिंग प्लेयर राजीव अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया।

बेस्ट कमेंट्री के लिये सुनीता अग्रवाल एवं शालिनी अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। मैच में अम्पायर की भूमिका में चंद्र मोहन गर्ग एवं अरविन्द सिकारिया रहें। थर्ड अम्पायर गीतेश मित्तल रहें। स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, संचालन दिनेश अग्रवाल चुनरी, धन्यवाद सलिल अग्रवाल एवं संयोजन अमर चंद्र अग्रवाल, चंद्र मोहन गर्ग ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, स्वयं प्रभा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुयश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button