Varanasi : जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव सम्पन्न

Shekhar Pandey
वाराणसी। उत्तर प्रदेश जलसंस्थान कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव शनिवार को जलकल विभाग, नगर निगम वाराणसी परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता कान्फ्रेडरेशन ऑफ ऑल फ्री ट्रेड यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती माया पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महासंघ के संरक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामायण पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्री शशिकान्त श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर नगर निगम कर्मचारी संघ एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कई पदाधिकारी व विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चुनाव में सर्वसम्मति से 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासंघ अध्यक्ष पद पर श्री राजेन्द्र यादव (लखनऊ) तथा महामंत्री पद पर श्री प्रवीण कुमार वर्मा (वाराणसी) निर्वाचित घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष श्री रमेश प्रकाश मिश्रा (लखनऊ) बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, झांसी, बांदा, बरेली, बस्ती, मुजफ्फरनगर एवं अन्य इकाइयों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इसके अलावा संयुक्त मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर भी विभिन्न जिलों के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
द्विवार्षिक अधिवेशन में वक्ताओं ने एक स्वर में जलसंस्थान कर्मचारियों के नगर निगम में विलय का विरोध किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम के समापन पर संरक्षक श्री अवधेश नारायण चतुर्वेदी एवं श्री ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।



