Varanasi : नवरात्रि के अष्टमी पर गोवर्धन धाम की महिलाओं द्वारा शानदार गरबा नृत्य डांडिया की प्रस्तुति

⚡⚡Shekhar pandey⚡⚡
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । शारदीय नवरात्रि के अष्टमी के दिन मंगलवार को बाबा मछोदरानाथ दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में गोवर्धन धाम की महिलाओं द्वारा बहुत ही शानदार गरबा नृत्य डांडिया का प्रस्तुति पेश किया गया है, सभी महिलाएं घाघरा चोली पहनकर पंडाल में अपने ट्रेनर रवि गुप्ता के साथ शाम 7:00 बजे उपस्थित हुई और एक दर्जन भर गानों पर गरबा दांडिया का नृत्य किया ।


इस दौरान पूजा पंडाल में उपस्थित सभी श्रोता जनों ने खूब ताली बजाई और खूब डांडिया नृत्य तट प्रसाद नारी शक्ति नारी सम्मान नारी स्वाभीमान का कार्यक्रम के तहत एसीपी डा.अतुल अंजान त्रिपाठी एवं उनके साथ काफी महिला पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व गोवर्धन पूजा समिति के पूर्व महामंत्री पारस यादव पप्पू द्वारा सभी महिलाओं को जागरूक किया गया और डांडिया करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया जिसमें प्रमुख रूप से दीपमाला, रितु यादव ,नैंसी विधि ,सोना आंचल ,निक्कू ,रितु ,कविता वैष्णवी ,संस्कृति ,रेखा आदि प्रमुख रूप से उपस्थिति रही बाबा मथुरा नाथ दुर्वासा समिति द्वारा सभी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया ।



