उत्तर प्रदेशचंदौली
Chandauli : शारदीय नवरात्र को लेकर रूट डायवर्जन नो एंट्री प्लान लागू

⚡⚡Shekhar pandey⚡⚡
चंदौली, निष्पक्ष काशी । दशहरा, दुर्गापूजा में आम जनमानस, दर्शनार्थी पुरूष, महिला व बच्चों की भीड़ तथा सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मंगलवार 30.सितंबर से 03.अक्टूबर तक जनपद-चंदौली में निम्न प्रकार से रूट डायवर्ज नो एंट्री प्लान लागू किया गया है। चंदासी से पड़ाव, कटेसर व लंका मैदान की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए नो एंट्री रात 02:00 बजे खोली जायेगी।कटरिया से लंका मैदान, कटेसर, पड़ाव व चंदासी की तरफ आने वाले वाहनों के लिए नो एंट्री रात 02:00 बजे खोली जाएगी।
आलमपुर व गोधना चौराहा की तरफ से आने वाले वाहनों को चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से डायवर्जन कर वापस हाइवे की तरफ भेजा जाएगा।



