उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : ऑपरेशन मजनू के तहत कन्दवा पुलिस टीम छः शोहदों को किया गिरफ्तार

                      ⚡⚡Shekhar pandey⚡⚡

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह थाना कन्दवा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओ एंव बालिकाओ को जागरुक करते हुए मंनचलो/शोहदो की चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की बीआरसी व यूपीएस के कैम्पस में खेलते हुए छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुचकर 06 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

जिनकी पहचान शुभम पुत्र विनोद उम्र करीब 26 वर्ष रोशन पुत्र सूर्यबली उम्र करीब 27 वर्ष ,पीयूष उर्फ गोलू पुत्र पंकज उम्र करीब 25 , रिषू पुत्र उपेन्द्र उम्र करीब 21 वर्ष , प्रशान्त पुत्र अशोक उम्र करीब 22 वर्ष , शिवेन्द्र पुत्र बनारसी उम्र करीब 19 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बरहनी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली के रुप में हुई। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कि है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 रविकान्त चौहान थाना कन्दवा का0 अजय कुमार का0 लक्ष्मण कुमार शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button