Varanasi : मिशन शक्ति 5.0 : दिव्यांग समाजसेविका शिखा रस्तोगी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

Shekhar pandey
वाराणसी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत किशोरियों, महिलाओं को जागरूक करने को लेकर शहर के हर थाने एवं सरकारी कार्यालयों में मिशन शक्ति अभियान के क्रम में सिगरा थाने में गुलाब बाग काँलोनी निवासिनी दिव्यांग महिला शिखा रस्तोगी को एक दिन के लिए थाना सिगरा का प्रभारी बनाया गया। मालूम हो की दिव्यांग शिखा रस्तोगी एक समाजसेविका है जो दिव्यांग महिलाओ के मदद के लिए कार्य करती है। पीएम मोदी द्वारा विश्वनाथ मंदिर कारीडोर में सबसे पहले शिखा को ही दुकान एलाट हुआ था।
वहाँ पर दर्शनार्थियो के लिए फूल-माला आदि बेचकर वह अपना जीविकोपार्जन करती है। एक दिन का थाना प्रभारी बनते ही शिखा रस्तोगी ने पहले महिला अपराध फाइल को चेक किया, एक कांस्टेबल की आवश्यकता को देखते हुए उसे छुट्टी दिया। थाने के फाइलों तथा परिसर का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शिखा रस्तोगी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



