Varanasi : पशुधन प्रसार अधिकारी राम मोहन कन्नौजिया सेवानिवृत्ति पर सम्मानित

Shekhar pandey
वाराणसी। गंगापुर के पशुधन प्रसार अधिकारी राम मोहन कन्नौजिया के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान एवं बिदाई समारोह का आयोजन सिद्धिविनायक पैलेस, आराजी लाइन में किया गया। समारोह का आयोजन पशुचिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार राव तथा विकास खंड आराजी लाइन के पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष एवं मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ आर एस राजपूत, विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव एवं सचिव अरविंद कुमार दुबे रहे। कार्यक्रम का संचालन पशुधन प्रसार अधिकारी वेद प्रकाश एवं पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के महामंत्री शैलेश चौधरी ने किया।


इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों व सहकर्मियों ने श्री राम मोहन कन्नौजिया के सेवाकाल से जुड़े संस्मरण साझा किए और उन्हें एक परिश्रमी, नियमित एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में याद किया। समारोह में पूर्व में सेवानिवृत्त पशुधन प्रसार अधिकारी समर बहादुर सिंह, दशरथ सिंह, करुणाकर सिंह, कामेश्वर सिंह, राम मूर्ति सिंह, छविनाथ मौर्य एवं कमल नयन सिंह की उपस्थिति विशेष रही।इस अवसर पर वर्तमान पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह, संतोष कुमार, रामू प्रसाद, दिनेश कुमार यादव, ऋषिकांत यादव, सुषमा गौतम, आनंद सिंह विभाग के सांख्यिकी अधिकारी त्रिलोकी नाथ चौरसिया, प्रधान लिपिक विनय सिंह, तथा हिमांशु, शुभम श्रीवास्तव, विकास, अनित समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



