Varanasi : लंका पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले दो शातिर अभियुक्त गण को कियागिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं घटित अपराधों में संलिप्त अपराधियों, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.सितंबर को लंका पुलिस टीम द्वारा धारा- 190/191(3)/109 (1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्तगण सौरभ सिंह उर्फ शेरु पुत्र निकेश कुमार सिंह निवासी समुदपुर बलुआ थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 23 वर्ष, अरमान खान पुत्र तुफैल खान निवासी अरैल चैनपुर कंमूर भभुआ बिहार हाल पता टाण्डा बलुआ थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष को सामनेघाट जजेज गेस्ट हाउस के सामने से गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 28.09.2025 की रात्रि में शिकायतकर्ता द्वारा थाना लंका पर सूचना दी गयी कि कुछ युवकों द्वारा मेरे दोस्त व मुझे जान से मारने के नियत से फायरिंग की गई, निशाना चूक जाने से मैं व मेरे दोस्त बच गये।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर लंका पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तगण को चिन्हित करते हुए जजेज गेस्ट हाउस के सामने से गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा संयुक्त रूप से बताया जा रहा है कि दिनांक 28.09.2025 की शाम को पुरानी रंजिश के चलते हम लोगों के द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 02 लोगो पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। निशाना चूक जाने के बाद हम लोग वहां से फरार हो गये थे। जब हमे पता चला की पुलिस हमारे पीछे पड़ी है तो हम दूसरे शहर भागने की फिराक में थें की आप लोगो द्वारा हमें पकड़ लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट के 01 पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, उ0नि0 शिवाकर मिश्रा, चौकी प्रभारी नगवां, उ0नि0 नवीन चतुर्वेदी,उ०नि० स्वप्निल सिंह,
का० अमित कुमार शुक्ला, का० कृष्णकान्त पाण्डेय,का० सूरज सिंह,का० प्रशान्त तिवारी, हे०का० विपिन विहारी ओझा, का० रवि सिंह यादव शामिल रहे ।



