उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : नाटकोटक्षेत्रम धर्मशाला का उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। शुक्रवार की शाम उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर नाटकोटक्षेत्रम धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन किया। शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि आज की काशी देखकर वे अत्यंतकाय प्रसन्न हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने 25 वर्ष पहले जो काशी देखी थी, और आज जो देख रहा हूं, उसमें जमीन-आसमान का अंतर है। यह परिवर्तन केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि नाटकोटक्षेत्रम धर्मशाला का उद्घाटन उनके लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अब काशी केवल भक्ति की नगरी नहीं रही, बल्कि यह विकास की नगरी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने काशी में रामचरितमानस की रचना कर भक्ति की धारा बहाई थी और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यही काशी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिनमें दक्षिण भारत विशेष रूप से तमिलनाडु से आने वाले भक्तों की संख्या उल्लेखनीय है।

सीएम ने कहा कि अब तक 51 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा काशी को मिला है, जिनमें से 36 हजार करोड़ की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।योगी ने कहा कि कार्तिक मास में आयोजित गंगा महोत्सव एवं देव दीपावली अब काशी का एक प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक पर्व बन गया है, जो देशभर के भक्तों को आकर्षित करता है। इस अवसर पर रविंद्र जायसवाल स्टांप मंत्री, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर अशोक तिवारी, सोसाइटी प्रेसिडेंट एल नारायणन सहित गणमान्य लोक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button