उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : 5 घंटे में चोरी का लोडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया तीन पहिया लोडर वाहन भी बरामद कर लिया गया। कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0-47/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में विकास बियार (26) पुत्र स्व. नरेश बियार, निवासी चुर्क नगर वार्ड संख्या-4, राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र पांच घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी ग्राम बट्ट, पोस्ट मधुपुर, थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज क्षेत्र से की गई।

बताया गया कि वादी ने 1 मार्च 2026 को अपने लोडर वाहन संख्या UP65KT6993 के चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पीछा करते हुए पुलिस टीम को ग्राम बट्ट के पास सड़क से करीब 50 मीटर दूर एकांत स्थान पर संदिग्ध वाहन खड़ा मिला, जिस पर एक व्यक्ति बैठा था। दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गंगा स्नान के लिए वाराणसी आया था। तेलियाबाग क्षेत्र में सुनसान स्थान पर खड़ा लोडर देखकर अपने साथी सूरज उर्फ कल्लू के साथ चोरी की योजना बनाई और तार जोड़कर बिना चाबी के इंजन स्टार्ट कर वाहन लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बजाज मैक्सिमा तीन पहिया लोडर बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button