उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi :रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त ने किया होलिका दहन, शांति व सौहार्द से होली मनाने की अपील

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। इसे सभी नागरिक शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था का पालन करते हुए मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

उन्होंने बताया कि होली के मद्देनजर कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सतत गश्त की प्रभावी व्यवस्था लागू है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया है।

अंत में पुलिस आयुक्त ने सभी जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय होली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button