उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : रेलिंग से जाम व व्यापार प्रभावित, दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने उठाई हटाने की मांग

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। दशाश्वमेध व्यापार मंडल द्वारा गोदौलिया से दशाश्वमेध एवं बासफाटक की तरफ़ दर्शनार्थियों के लिए रेलिंग लगाने से जाम एवं मार्ग संकरा होने से व्यापारियों , नागरिकों एवं तीर्थयात्रियों की परेशानी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान ने वाराणसी जिला प्रशासन से माग की कि शहर में काफी संख्या में भीड़ आने की संभावना के तहत रेलिंग लगाया गया किंतु 1 जनवरी के बाद भीड़ कम होने के कारण एक भी तीर्थयात्री उस रेलिंग के अंदर लाइन नहीं लगा रहा है तो अब अनावश्यक रूप से सड़क को संकरा किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है, उसको तत्काल हटा देना चाहिए ताकि लोगों को असुविधा न हो। संरक्षक अशोक जायसवाल ने बताया कुंभ के नाम पर लागू यातायात प्रतिबंधों के कारण बेरिकेटिंग के भीतर के हजारों दुकानदारों का डेढ माह से कारोबार बिल्कुल शून्य हो गया था।

गिरजाघर से पीडी आर तक गिरजाघर से गोदौलिया तक दोनों तरफ रास्ता बंद होने के कारण सभी गलियों में जाम की स्थिति बनी हुई है, गलियों में टेंपो भी प्रवेश कर रहे हैं।क्योंकि यह क्षेत्र काशी का प्राचीनतम और प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है, ऐसे में ट्रैफिक प्रतिबंधो के कारण इस क्षेत्र में ग्राहकों का आवागमन सुगम करना बहुत जरूरी है! साथ ही इस क्षेत्र में पटरी अतिक्रमण करने वालों की तादाद प्रतिदिन बढती जा रही है इनमें बहुत से अनजान अपराधी प्रकृति के भी युवक शामिल हैं जिन्हें यहां से खदेडना बहुत जरूरी है। आज की बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक श्रीनारायण खेमका, अशोक जायसवाल, अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, महामंत्री दीपक वासवानी, विनय यादव, सुशील मोहनानी, मन्नू जेसवानी, प्रेम पेसवानी, जयकिशन खत्री, महेश पोद्दार, दीपक जादवानी, राजू आर्य आदि पदाधिकारीगण रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button