उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : नौगढ़ पुलिस टीम ने चार वारण्टी अभियुक्तों को घर से किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पंजीकृत अभियोगों के वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक(आप) दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नौगढ के कुशल नेतृत्व में थाना नौगढ़ पुलिस टीम द्वारा तलाश वारण्टी के क्रम में मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत NBW से सम्बन्धित चार वारण्टी अभियुक्तगण को उनके घर से गिरफ्तार किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण श्रीवन्त यादव पुत्र स्व0 घूरहू यादव नि0 सेमरा कुशही थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र 40 वर्ष ,घूरहू यादव पुत्र गया यादव नि0 सेमरा कुशही थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र 70 वर्ष ,सोहराब पुत्र विसमिल्ला नि0 ग्राम विसौरा थाना चकिया जनपद चन्दौली उम्र 52 वर्ष , गोपू सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह नि0 मलवरिया थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र 65 वर्ष शामिल है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 अमित सिंह थाना प्रभारी थाना नौगढ़ उ0नि0 मनोज कुमार यादव उ0नि0 अशोक सिंह ,का0 विशाल यादव का0 प्रवीण सिंह का0 विनोद यादव शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button