Top Update: मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा और उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत

नई दिल्ली । लोकसभा की सभी 543 सीटो के लिए एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को पिछली बार के मुकाबले और अधिक मजबूत स्थिति दिख रहा हैं। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक जून को समाप्त हो गया। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं कांग्रेस व उसके सहयोगियों का इंडिया गठबंधन बुरी तरह पिछड़ता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में जहां एनडीए को लगभग 350 से 380 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं इंडिया गठबंधन केवल 150 से 180 सीटों के आसपास सिमटता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि यह भाजपा के वर्ष 2019 और 2014 के प्रदर्शन से भी बेहतर है।
इस एग्जिट पोल के मुताबिक यदि 353 से लेकर 383 एनडीए का औसत तो एनडीए को 368 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटों का अनुमान बताया गया है।एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि इस बार भाजपा दक्षिण भारत के राज्यों में भाजपा का मत प्रतिशत भी बढ़ने जा रहा हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन को 131 से 166 सीट मिलने की बात कही गई है। इसमें अन्य के खाते में 8 से 20 सीट मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में बीजेपी को इस बार एक सीट का घाटा हो सकता है। एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में बीजेपी को 54% वोट मिल सकता है। वहीं, विपक्षी गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। प. बंगाल में एनडीए को 46% वोट मिलता दिख रहा है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को 40% वोट मिल रहा है।
एनडीए को 26 से 31, टीएमसी को 11 से 14 जबकि अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए और इंडिया गठबंधन को क्रमश: 358 और 152 सीटें दी हैं। अनुमान जताया जा रहा हैं कि एनडीए को 342-378 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 153-169 सीट मिल सकती हैं। एनडीए को 362 से 393 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीट मिल सकती है। पश्चिम बंगाल का एग्जिट पोल में बीजेपी को 21 से 26 सीटें दी हैं। वहीं ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को 16-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है । वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अन्य के खाते में 47 सीट मिलने का अनुमान है। बंगाल में बीजेपी को 21 और तृणमूल को 19 सीटें दी हैं।
सर्वे में इंडिया गठबंधन को 109 से 139सीट मिलने का अनुमान है।
इसके अलावा अन्य को 28 से 38 सीट मिल सकती हैं।एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फेल होता हुआ नजर आ रहा है। यहां सभी सात सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 353 से 368 सीटें मिलने का दावा किया है। एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 69 सीटें जबकि विपक्षी गठबंधन के खाते में इस बार 11 सीटें जा सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपी में 65 सीटें मिली थीं जबकि विपक्षी दलों बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिली थीं। एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी बंगाल की 21 से 25 लोकसभा सीटें जीत सकती हैं। वहीं ममता बनर्जी पार्टी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।