उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: तीन से छह जून तक आसमान में छाए रह सकते हैं बादल , दो जून को बारिश होने का अनुमान : मौसम विभाग

वाराणसी । बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर व मौसम विज्ञानी सुरेन्द्र नाथ पांडेय के अनुसार जिले में औसत तापमान 36.75 डिग्री रहा जो मानव शरीर के तापमान से लगभग बराबर है। और दो जून को बारिश का अनुमान व तीन जून से छह जून तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। पिछले कई दिनों से आसमान छू चुका तापमान शुक्रवार को थोड़ा नर्म हो गया। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। 43 डिग्री पारा होने से मुश्किल थोड़ी कम रही, लेकिन लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। पूरे दिन गर्म हवा चलती रही। हर कोई बचने की कोशिश में दिखा।वैसे लू की स्थिति में आंशिक सुधार जरूर हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण गर्म रात से राहत नहीं मिल रही है।

Advertisements

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। न्यूनतम पारा 30.5 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ ने निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी है। लगभग हर जगह तीखी धूप के कारण लोगों को परेशानी होने का अनुमान लगाया गया है। वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बलिया, घोसी व सलेमपुर में बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा बनारस, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और गाजीपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक रहेगा। लू चलती रहेगी। गर्म रात की संभावना बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button