उत्तर प्रदेश

Top Update : ससुराल में दंपत्ति ने पांच वर्षीय मासूम के साथ फांसी लगाकर की खुदकुशी

झांसी। ससुराल में दंपत्ति ने पांच वर्षीय बच्चे संग फांसी लगा कर की खुद्कूशी कर ली । तीनो का शव कमरे में व किचन में लटकता हुआ मिला । आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पत्नी व बेटे की हत्या कर उनके शव को फांसी पर लटकाने के बाद फिर खुद भी फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली हैं। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दे कि कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पठौरिया क्षेत्र निवासी नीलेश 40 वर्ष की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित नैनागढ़ में रहने वाले टेंट हाउस के संचालक मोनू की बहन प्रियंका 35 वर्ष के साथ हुई थी।

Advertisements


शादी के लगभग 5 साल बाद उनके यहां हिमांशु 5 वर्ष का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद कुछ समय तो ठीक चला, मगर बाद में फिर पति-पत्नी में झगड़े होने लगे। बताया गया कि इसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार अपने मायके वालों से की थी। 29 मई को प्रियंका के भाई मोनू के लड़के प्रिंस की पहली सालगिरह थी। इसमें शामिल होने के लिए नीलेश, प्रियंका व हिमांशु भी नैनागढ़ पहुंच गए थे।

मायके वालों के अनुसार जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद दोनों में वहां पर भी विवाद हुआ, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने पर वह मान गए। 1 जून शनिवार को ससुराल के लोग किसी रिश्तेदारी में गए थे। सास कमलेश व उनके पति बल्लमपुर गए थे और घर पर नीलेश, प्रियंका व हिमांशु अकेले थे। रात लगभग 8 बजे जब परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा कि दरवाजे खुले हुए थे। वह आशंकित होते हुए अंदर गए तो किचन में नीलेश का शव फांसी के फंदे पर लटका था।

वह घबरा गए और उन्होंने बगल वाले कमरे में जाकर देखा तो वहां प्रियंका व हिमांशु के शव भी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। इस संबंध एसएसपी राजेश एस. के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच आपसी कलह का प्रतीत हो रहा है। घटना से जुड़े प्रत्येक पहलू से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button