Varanasi : श्रृंगेरी मठ में दुर्गा माता, रंगणेश्वर महादेव व मनोकामना हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारा संपन्न

Shekhar pandey
वाराणसी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महमूरगंज के श्रृंगेरी मठ स्थित प्राचीन श्री दुर्गा माता, श्री रंगगणेश्वर महादेव व मनोकामना हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार एवं विशाल भंडारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मंदिर के पुजारी हरे कृष्ण तिवारी ने बताया कि विगत काफी वर्षों से भक्त गणों के सहयोग से श्री दुर्गा माता, रंगणेश्वर महादेव व मनोकामना हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार का कार्यक्रम होता आ रहा है।

दिनांक 30 सितंबर को मंदिर परिसर को विद्युत झालरों से भव्य सजावट हुआ और समस्त देव विग्रहों का सुगंधित फूलों से श्रृंगार एवं आरती के तत्पश्चात हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दिनांक 2 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रृंगेरी मठ के चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, समाजसेवी राधेश्याम कुशवाहा, पत्रकार शिवपाल श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, संदीप मौर्या, अनिल प्रजापति, प्रदीप मौर्या सहित समस्त क्षेत्रीय भक्तगण उपस्थित थे।



