Varanasi News: नामी-गिरामी कम्पनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से विज्ञापन कर युवक-युवतियों से धोखाधड़ी से पैसा लेने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

वाराणसी । पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के नेतृत्व में एस०ओ०जी० कमिश्नरेट व थाना शिवपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 177/2024 घारा419/420/467/468/471/120बी भा.द.वि. थाना शिवपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नितिन कुमार उपाध्याय पुत्र चंद्रमणि उपाध्याय निवासी म0नं0 J-22/5A गली नं0- 3 जय प्रकाश नगर गोंडा गढ़ी मेडू उत्तर पूर्वी दिल्ली मूल निवासी ग्राम आनापुर भीखीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर उ0प्र0 व अभियुक्ता रेशमा पुत्री योगेन्द्र निवासिनी एस-10/245-एफ हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 03.05.2024 को समय 09.55 बजे वी.के. ग्रुप ऑफ कम्पनीज एस- 2/31-3ए भोजूबीर पंचकोशी मार्ग शिवपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बता दे की अभियुक्त/अभियुक्ता द्वारा विभिन्न कंपनियों जैसे पारले जी, बिस्लेरी, अमूल डेयरी तथा एयरपोर्ट में प्राइवेट नौकरी दिलवाने का पंपलेट छपवाकर प्रचार-प्रसार करते हैं तथा पंपलेट पर छपे मोबाईल नंबर पर जो भी बेरोजगार संपर्क करता है उससे उसका मार्कशीट व अन्य डाक्युमेंट ऑनलाइन व्हाट्सएप पर मंगाकर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रुपया ले लेते हैं और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर व्हाट्सएप पर भेज देते हैं। इन लोगों की कंपनी कहीं रजिस्टर्ड नहीं है।
अभियुक्त/अभियुक्ता अपने साथ ऑफिस में चार अन्य लड़कियों को आफिस के कार्य हेतु छः-सात हजार रूपये प्रति महीने की नौकरी पर रखे हैं जो लगभग 02 महीनों से कार्य कर रही हैं। अभियुक्त/अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में फर्जी कंपनी खोल कर हम लोग बेरोजगार लोगों को झांसे में लेकर उनको फर्जी ज्वाइनिंग का लेटर देकर पैसे अपने बैंक के खाता में और अपने ऑफिस के नौकर संदीप जो चंदौली का रहने वाल्वाइनिंग ट्रेनिंग में भी मंगवा लेते हैं। कभी-कभी अभियुक्त नितिन उपाध्याय अपने पिता के बैंक खाते में भी पैसा मंगवा लेता था ।
पुलिस ने उपरोक्त लोगो के कब्जे से दो अदद लैपटाप, एडाप्टर, पांच अदद एण्ड्रायड मोबाईल, पांच अदद की-पैड मोबाईल, दो अदद बैंक पासबुक, एक अदद बैनर, 2937 अदद पंपलेट, एक अदद नेम प्लेट लकड़ी का. एक अदद रजिस्टर, 27 अदद ज्वाइनिंग लेटर व ट्रेनिंग लेटर, एक अदद लैंडलाइन फोनसेट, दो अदद एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर राउटर मय चार्जर बरामद किया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम एस० ओ०जी०/ क्राइम ब्रांच टीम उ०नि० मनीष कुमार मिश्रा प्रभारी एस० ओ०जी० उ0नि0 गौरव कुमार सिंह मु०आ० विजयशंकर राय उ0नि0 विनोद विश्वकर्मा मु०आ० चन्द्रभान मु०आ० ब्रह्मदेव का० आलोक मौर्या का० मयंक त्रिपाठी का० मनीष कुमार बघेल का0 दिनेश कुमार का० प्रेम शंकर पटेल हे०का०चा० उमेश सिंह मु०आ० संतोष पासवान (सर्विलांस सेल) का० विराट सिंह (साइबर सेल)
थाना शिवपुर पुलिस टीम प्र०नि० रविशंकर त्रिपाठी व०उप०नि० शेषनाथ गौड़ उ0नि० भरत चौधरी उ0नि0 हरिकेश कुमार यादव उ0नि0 जितेन्द्र गुप्ता म०का० किरन पासवान काचा० दीपक कुमार उ0नि0 गौरव सिंह
म0का0 नीलम देवी शामिल रहे ।



