Varanasi : सिगरा पुलिस ने मदरसा शिक्षक की हत्या का किया खुलासा, पत्नी गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी। सिगरा थानार्गत बादशाह बाग स्थित एक मकान के कमरे मे दिनांक 3 अक्टूबर को मदरसा शिक्षक दानिश रजा की हुए हत्या का सिगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने शनिवार को खुलासा किया। पुलिस ने अंधरा पुल के मीट मार्केट से अभियुक्ता दानिश की पत्नी को गिरफ्तार कर शनिवार को मीडिया के सामने पेश किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने मिडिया को बताया कि पुछताछ मे अभियुक्ता ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी शादी मृतक से वर्ष 2014 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। मेरे दो बच्चे एक लड़की (8) वर्ष व एक लड़का (5) वर्ष का है। मेरे पति शराबी, नशेड़ी थे। शादी के बाद से ही मुझे आए दिन मारता-पीटता था।रोज शराब पीकर मेरे साथ गाली-गलौज करता था। जब मेरे बच्चे हुए तो उन्हें भी मारना पीटना शुरू कर दिया। नौकरी में होने के बावजूद भी सारे पैसे अपने घर वालों को देता था मेरी तथा मेरे बच्चों की देख-भाल अथवा परवाह नहीं करता था। किसी चीज को मांगने पर मार-पीट व गाली-गलौज रोज करता था और अपने परिवार तथा रिश्तेदारों के सामने भी जलील करता था। मैं किसी तरह से तिल-तिल कर जिंदगी जी रही थी।
जब मुझे लगने लगा कि यह किसी भी समय मुझे तथा मेरे बच्चों को मार देगा तो मैंने 1–2,-10, 2025 की रात्रि में जब वह आगे वाले कमरे में रात को नशे में आकर सो गया तो मेरे दोनों बच्चे पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। तभी मैंने लोहे के बट्टे से उसके सिर पर प्रहार किया तो पहली बार वह उठकर फिर से गाली देना शुरू कर दिया और धमकी देने लगा कि बच गया तो तुमको और तुम्हारे बच्चों को भी मार डालूंगा। इसी जुनून में मैं लगातार उसके सर पर लोहे के बट्टे से तब तक प्रहार किया जब तक वह मर नहीं गया। जब वह बिस्तर पर गिर गया तो शरीर के अन्य भागों पर भी लोहे के बट्टे से चोट पहुंचाया ताकि वह जिंदा ना बचे। इन्हीं सभी बातों की वजह से मैंने अपने पति को जान से मार दिया और बट्टे को दीवार में बनी आलमारी में रख दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ता को धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संजय कुमार मिश्र सिगरा थानाध्यक्ष, प्रशांत शिवहरे चौकी इंचार्ज लल्लापुरा, कुसुम जायसवाल महिला सब इंस्पेक्टर, हे0का0 अनन्त कुमार, हे0का0 उमेश चन्द्र, का0 आशीष कुमार, का0 मन्तोष कुमार आदि शामिल रहे।



