श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ 28 अक्टूबर से

Shekhar pandey
वाराणसी। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति, ज्ञानवापी वाराणसी द्वारा श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ एवं मानस सम्मेलन का आयोजन 28 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक सरस्वती फाटक मैदान, काशी विश्वनाथ क्षेत्र में किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति की बैठक लक्सा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक संस्था के संरक्षक अशोक सराफ व विजय सारस्वत की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें कौशल शर्मा को अध्यक्ष तथा अजय खेमका को महामंत्री चुना गया।
नई कमेटी का गठन
अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी समिति का गठन किया, जिसमें –
- उपाध्यक्ष: विश्वनाथ पोद्दार, महेश चौधरी
- उप मंत्री: विजय मिश्रा
- पंडाल मंत्री: महेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा
- प्रचार मंत्री: सुरेश तुलस्यान
- कोषाध्यक्ष: संजय प्रहलाद
- सह-कोषाध्यक्ष: राजेश बाजोरिया
संस्था के मंत्री अजय खेमका ने बताया कि यह आयोजन संस्था द्वारा पिछले 70 वर्षों से नियमित रूप से किया जा रहा है। संस्था की स्थापना आचार्य गो.वा.प. शिवनारायण व्यास जी, स्वर्गीय दामोदर शर्मा, स्वर्गीय नंदू प्रहलादिका, स्वर्गीय मोहनलाल केडिया, स्वर्गीय बनारसी लाल सारस्वत तथा स्वर्गीय ऋषिकेश सराफ ने संयुक्त रूप से की थी।
प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने जानकारी दी कि इस बार श्री रामचरितमानस नवाह पाठ 108 भू-देवों के साथ, पाठ वाचक आचार्य श्री रामकुमार जी कपूरिया द्वारा संपन्न कराया जाएगा।



