उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : दशहरा हमे सिखाता है कि असत्य और अन्याय का अंत निश्चित है :  पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा गुरुवार को पुलिस लाइन, वाराणसी में दशहरा पर्व के अवसर पर पुलिस परिवार संग रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने दशहरा को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि अन्याय और अत्याचार का अंत निश्चित है। पुलिस भी इसी आदर्श को आत्मसात कर समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय की स्थापना हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जैसे बुराई पर अच्छाई की जीत होती है, उसी प्रकार पुलिस का कर्तव्य है कि दुराचारी एवं अपराधी तत्वों को उनके कृत्यों के आधार पर मा० न्यायालय से दंड दिलाया जाए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिस परिवारजनों के साथ समय व्यतीत किया और सभी को दशहरा व आगामी त्योहारों की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर पुलिस लाइन में उल्लासपूर्ण एवं पारिवारिक वातावरण रहा, जिसमें बच्चों एवं परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button