उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान, व्यापारी उत्पीड़न पर कड़ा रुख

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। विकाशसील उद्योग व्यापार एसोसिएसन उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी का स्वागत गोलघर स्थित पराडकर भवन में हुआ।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया व्यापारीयो का उत्पीडन कर रहे अधिकारी व्यापारी सुरक्षा सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। व्यापारी उत्पीड़न कर रहे अधिकारी सावधान हो जाय, कुछ अधिकारी व्यापारियों का पुरजोर उत्पीड़न कर सरकार को बदनाम कर रहे है, जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल सरकार के प्रतिनिधियों से लखनऊ में मुलाक़ात कर व्यापारियों की माँगो को मजबूती से रखेगा।जिस विभाग की समस्या है उस विभाग से संबंधित मंत्रियों एव शासन स्तर पर प्रमुख सचिव , आयुक्तो से मिल कर समस्याओं का निस्तारण कराएगा।

इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रीजेश पाठक से मिल कर व्यापारिक क्षेत्र में आ रही समस्याओं के निदान पर चर्चा की गई, ब्रिजेश पाठक ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष पारस केशररी ने बताया संगठन विस्तार हेतु पूरे वाराणसी में सदस्यता अभियान चला कर बड़ी संख्या में सदस्य बनाये जाएँगे।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, युवा नगर अध्यक्ष विशाल केशरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button