Varanàsi : वाराणसी पुलिस ने बरामद किया 15000 किलोग्राम प्रतिबंधित चायनीज मांझा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी । सिगरा पुलिस ने 15000 किलोग्राम प्रतिबंधित चायनीज मांझा बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद मांझा की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे प्रतिबंधित सामग्री के खिलाफ अभियान के तहत की गई। बता दे कि सिगरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरिनगर कॉलोनी, चंदुआ छित्तुपुर और माताकुंड लल्लापुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में प्रतिबंधित मंझा है सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कुल 15000 किलोग्राम मांझा बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने हरिनगर कॉलोनी से जितेंद्र कुशवाहा और कुंदन कुशवाहा के गोदाम से 2000 किलोग्राम मांझा बरामद किया और माताकुंड लल्लापुरा से मो. आजम और मो. अफजल के घर से 13000 किलोग्राम मांझा बरामद किया हैं।


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सर्दियों के मौसम में चायनीज मांझा बेचकर बड़ी मात्रा में पैसा कमाने की कोशिश करते थे। पुलिस के डर से यह काम रात में किया जाता था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार मिश्र उ.नि. इंद्रकांत मिश्रा उ.नि. प्रेमलाल सिंह उ.नि. पंकज पांडे
म.उ.नि. काजोल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे इस संबंध में सिगरा थाना प्रभारी ने कहा कि प्रतिबंधित चायनीज मांझा न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह लोगों की जान को भी खतरे में डालता है। पुलिस इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।