उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: यूपी की जनता ने कमाल करके दिखाया , देश की राजनीति और सविधान पर खतरे को समझा : राहुल गांधी

लखनऊ । लोकसभा चुनाव सीटो पर जीत हार की तस्वीर साफ हो गई हैं । यूपी में मिली सीटों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पत्रकार वार्ता करके यूपी की जनता का धन्यवाद अदा किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यूपी की जनता ने कमाल करके दिखाया। यूपी के लोगों ने देश की राजनीति और संविधान पर खतरे को समझा और उन्होंने संविधान की रक्षा की। मैं कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं।

Advertisements

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में जनता के अभूतपूर्व साथ और जबरदस्त प्रदर्शन के लिए जनता को धन्यवाद दिया। अपनी बहन प्रियंका गांधी को भी धन्यवाद दिया। बोले यूपी की जीत में बहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव नतीजों पर कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को कहना चाहूंगी कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया और मुझे सबसे ज्यादा गर्व अपने उत्तर प्रदेश की जनता पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button