उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : रोहनिया पुलिस टीम ने चार गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर कब्जे से सात गोवंश बरामद कर कामयाबी हासिल किया

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त के द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन में कुछ गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध हेतु बिहार ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार 02.जुलाई को समय करीब 18.30 बजे चार अभियुक्त गण राजन विन्द पुत्र जगन्तु विन्द निवासी ग्राम चक्रपानपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी, सुनील विन्द पुत्र रामबली विन्द निवासी ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया वाराणसी,राजित कुमार पासी पुत्र धर्मराज पासी निवासी ग्राम मोया हिन्दवानी थाना सरायममरेज जिला प्रयागराज व आदर्श कुमार पासी पुत्र संजय कुमार निवासी जनुवाडीह कला थाना फूलपुर जिला प्रयागराज को अखरी बाईपास के 200 मीटर आगे डाफी टोल प्लाजा की तरफ थाना रोहनिया से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त लोगों के कब्जे से एक पिकप वाहन में क्रूरता पूर्वक लादे गये 07 राशि गोवंश, एक कार व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि
बुधवार 02.जुलाई को थाना रोहनिया अंतर्गत चौकी अखरी क्षेत्र में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, गोवंशों को अवैध रूप से लादकर वध हेतु बिहार ले जा रहे उक्त पिकप वाहन को पुलिस बल द्वारा करीब 200 मीटर आगे डाफी टोल प्लाजा की ओर जाकर रोक लिया गया, जिसपर कुल 07 राशि गोवंश निर्दयता पूर्वक लदे हुए थे।

उपरोक्त वाहन के ड्राइवर राजन विन्द को गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को आगे का रास्ता दिखाने वाले उसके साथी आदर्श कुमार पासी व राजित कुमार पासी को अर्टिगा गाडी तथा सुनील विन्द को अपाचे मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ०नि० विकास कुमार, उ०नि० धर्मेन्द्र राजपूत, उ०नि० दिनेश सिंह, हे0का0 संतोष कुमार, का० रानू कुमार, का० धनन्जय सिंह, का० रामगोविन्द शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button