उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : बबुरी पुलिस ने एक वाहन से 15 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रतिबंध लगाने जाने हेतु लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर(आई.पी.एस.),अपर पुलिस अधीक्षक सदर व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी PDDU नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी सूर्य प्रकाश मिश्र* के नेतृत्व में दिनांक-03.10.2025 को थाना बबुरी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम दूदे के पास सें महिन्द्रा बोलेरो मैक्स वाहन सं0 UP65QT5514 से कुल 15 बण्डल अवैध गाँजा कुल 15 किलो 600 ग्राम बरामद कर 02 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामू पुत्र सबरू निवासी ग्राम परसदा थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र करीब 27 वर्ष व ज्ञानचन्द्र पुत्र पतिराम निवासी ग्राम कैथवलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र 36 वर्ष के रुप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 संजीत कुमार सिंह उ0नि0 राकेश यादव हे0का0 उमेश चन्द्र हे0का0 प्रमोद कुमार यादव का0 विशाल गिरी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button