उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कैण्ट पुलिस ने बंदी के दिन अवैध देशी शराब बेच रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब बेच रहे अभियुक्त कुन्दन उर्फ गोलू पटेल को दिनांक 02.10.25 को समय करीब 21.05 बजे महावीर मन्दिर अर्दली बाजार के पास से कुल 21 अदद विन्डीज लाइम अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कैण्ट पर धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरादमगी करने वाली पुलिस टीम उ०नि० आशुतोष त्रिपाठी, हे०का० ग्यासुद्दीन, का० अतुल कुमार पाण्डेय थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button