Varanasi : छल कपट कर व भय में डालकर पैसे ठगी करने के मामले मे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं से सम्बन्धित 25000/- रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र फूलेश्वर सिंह निवासी ग्राम रिपौली सहरसा पटना बिहार, हालपता- किराए का मकान LIC गली सब्जी मण्डी के पास थाना मंडुवाडीह कमि० वाराणसी को आज दिनांक 04.10.2025 को समय करीब 13.17 बजे घुरहूपुर मार्ग थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 25.05.2023 को वादी मुकदमा/प्रार्थी द्वारा वादी का शादी कराने के नाम पर व छल कपट से षड्यन्त्र रचकर व अपराध का अभियोग लगाने हेतु भय मे डालकर पैसे ले लेने के सम्बंध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सारनाथ
थानाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी, का० पप्पू शाह, का0 कन्हैया खरवार व का० सौरभ तिवारी व एसओजी वाराणसी टीम उ०नि० गौरव सिंह, हे0का0 प्रमोद सिंह, का० प्रेमशंकर पटेल, का० मयंक तिवारी, का0 दिनेश कुमार व का० मनीष कुमार बघेल तथा हे0का0 दिवाकर वत्स सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।



