यूपी : उत्तर प्रदेश शासन में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ,एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ । उत्तर प्रदेश शासन में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इसमें एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसमें से ज्यादातर एसडीएम हैं। बता दे कि बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में हमीरपुर के उप जिलाधिकारी राजेंद्र चंद्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया हैं। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है।उप जिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासंगज बनाया गया है। देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है।अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरैया बनाया गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया है।