उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कला उत्सव 2025 ,तीसरे दिन की संगीतमय शाम रही अभिषेक रघुराम के नाम

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे कला उत्सव 2025 के तीसरे दिन, संगीत प्रेमियों को एक अनुपम संगीतमय अनुभव प्राप्त हुआ। आज की शाम की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध कर्नाटक शास्त्रीय गायक अभिषेक रघुराम द्वारा दी गई, जिन्होंने अपनी सुरमयी गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रघुराम की प्रस्तुति में रागों की गहराई, तान की विविधता और लय की सुगमता ने श्रोताओं को अध्यात्म और संगीत के अद्वितीय संगम का अनुभव कराया।

मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियों और ” हर हर हर महादेव” की गूंज से कलाकार का स्वागत किया। आज 5 जुलाई 2025 को, कला उत्सव के चौथे दिन, विश्वविख्यात वीणा वादिका डॉ. जयंती कुमारेश की प्रस्तुति होगी। सभी संगीतप्रेमियों से अनुरोध है कि इस अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें और भारतीय शास्त्रीय संगीत की इस समृद्ध परंपरा को करीब से अनुभव करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button