उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने देखा आनंद बाग कॉलोनी का हाल, कहा जल्द होगी स्थिति खुशहाल

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । शहर के पौश क्षेत्र रथयात्रा के अंतर्गत तुलसीपुर बिरदोपुर में स्थित आनंदबाग कॉलोनी में क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया निरिक्षण। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कॉलोनीवासियों संग आत्मीय समय व्यतीत करते हुए कॉलोनी की स्थितियों का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देशित किया। साथ ही कॉलोनी निवासी सौरभ सिंह ने कॉलोनी में कचरे के प्रबंधन पर विधायक का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि कॉलोनी में 4-5 स्थानों पर कचरा फेंकने का केंद्र बना दिया गया है ऐसा इसलिए हुआ क्योंकी कचरा उठाने की व्यवस्था परिपूर्ण नहीं है जिसका लाभ उठाते हुए बाहर के निवासी भी एवं ठेले खुमचे वाले भी अपना कचरा फेंक स्थित को दयनीय बना दिये हैं।


कॉलोनी निवासी शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि रोड के सारे ठेले खुमचे वालों ने कॉलोनी के रोड पर कब्जा कर रखा है जिससे आवासीय कॉलोनी को कमर्षीयल रोड समझ कर पुरे रोड पर अतिक्रमण कर रखा है।
कॉलोनी निवासी अमित अग्रवाल ने बताया कि रथयात्रा महमूरगंज रोड पर स्थित चौरसिया लॉन वाले ने अपने लॉन का मुख्य द्वार रोड के तरफ होते हुए भी वे कॉलोनी के तरफ से जुड़े अमान्य द्वार से बारात, डीजे, निकलवाता है जिसके चलते कॉलोनीवासी का जीना दूरभर हों चूका है।
कॉलोनी निवासी अतुल अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी में नाम मात्र लगी लाइट आधी जलती है तो आधी नहीं जिस कारण अँधेरे का लाभ उठाते हुए बाहर के लोग कॉलोनी को दारू का अड्डा बना रखे है ऐसे में घर कि महिलाओं को, लड़कियो को बाहर निकलने में भय होता है।


कॉलोनी निवासी अभिजीत केशरी ने बताया कि कॉलोनी में स्पीड ब्रेकर नहीं है जिसकारण से जुड़े आसपास लें मोहल्ले के लोग गाड़ियों को तेज रफ्तार से चलाते है जिसकारण कई बार घटना घटित हो चुकी है। इसी के साथ अन्य सभी लोगों ने सभी विषयों पर चर्चा लड़ कॉलोनी की व्यवस्था हेतु निवेदन किया। क्षेत्रीय विधायक ने सभी शिकायतों के समाधान होने का आश्वासन दिया। इसी के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक को समाप्त किया गया। बैठक में अतुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, रघुदेव अग्रवाल, शिवचरण अग्रवाल, अभिजीत केशरी प्रांजल, राजेश केशरी, आशीष केशरी, संदीप केशरी, सौरभ सिंह, पार्षद पुन्नू लाल, अजित, आशीष, सुधांशु, शिवा वर्मा, विजय वर्मा, अनूप मौर्या, , विजय गुप्ता, संजय कुशवाहा एवं अन्य क्षेत्रवासीयों की उपस्थिति रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button