Varanasi : रविदास गेट पर ‘द सोल्ड स्टोर’ का भव्य शुभारंभ, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया उद्घाटन

Shekhar Pandey
वाराणसी। रविदास गेट, लंका स्थित ब्रांडेड रेडीमेड गारमेंटस की नवीनतम शोरूम द सोल्ड स्टोर का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का शुभारंभ वाराणसी के कैंट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। स्टोर के सह संस्थापक हर्ष पाल ने बताया कि इस स्टोर में स्ट्रेट फिट जींस, बैगी जींस, ओवरसाइज़ टी शर्ट, इत्यादि कपड़ों का नया कलेक्शन नए डिजाइन में लाया गया है।
काशी में पूर्वांचल का यह पहला शोरूम है। इस स्टोर का यहां पर लाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कम बजट में अच्छे से अच्छे फैंसी वह डिजाइनर कपड़े उपलब्ध कराना है। शोरूम के उद्घाटन मे आये विधायक, सम्मानित ग्राहकों एवं नगर के गणमान्य लोगों का स्वागत रवि प्रकाश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल, भानु प्रकाश जायसवाल, सूर्य प्रकाश जायसवाल सहित नगर के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।



