उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने दी देव दीपावली की शुभकामनाएं, वैष्णो माता मेडिकल कॉलेज में सीट आरक्षण पर जताई आपत्ति

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। काशी सुमेरु पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने सभी देशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली की हार्दिक शुभकामना दी। और इस अवसर पर उन्होंने कश्मीर मे हाल मे बने वैष्णो माता मेडिकल कॉलेज में 50 मे से 42 सीट पर मुस्लिम छात्र,1 सिख एवं 7 हिंदू के लिए रिजर्व किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर का पैसा सनातन के लिए ही खर्च होना चाहिए किसी अन्य समुदाय के ऊपर नहीं होना चाहिए।

उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में उर्दू अनिवार्य किए जाने का विरोध करते हुए कहा कि यूपीएससी परीक्षा में उर्दू अनिवार्य किए जाने से इस क्षेत्र में मुसलमानो की भरमार हो गई है, जो भविष्य के लिए संकटकारी साबित होगा। आज देश मे सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो गया है, क्योंकि सबसे ज्यादा सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मुसलमान उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button