उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अनगिनत दीपों से जगमगाया संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, श्रीराम का भव्य स्वरूप हुआ साकार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। देव दीपावली के पावन अवसर पर संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर हरहुआ के परिसर में दीपों की मनमोहक आभा के बीच प्रभु श्रीराम की भव्य छवि साकार रूप में अंकित हुई। हजारों दीपों की पंक्तियों से सजा विद्यालय परिसर मानो सजीव राम दरबार के दर्शन करा रहा था। पूरा वातावरण श्रीराम के दिव्य स्वरूप से आलोकित हो उठा।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने एकल गीत, समूह गीत, समूह नृत्य और संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सुर, लय और ताल का अद्भुत संगम दर्शकों को भावविभोर कर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से हुआ और समापन राम दरबार की अनुपम झांकी के साथ किया गया। दर्शक दीर्घा में उपस्थित अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह और निदेशिका डा. वंदना सिंह ने देव दीपावली के अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि और आरोग्य की मंगलकामना की। उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे श्रीराम के चरित्र और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

प्रधानाचार्या डा. नीलम सिंह ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल प्रकाश पर्व का उत्सव हैं, बल्कि यह अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाने वाली प्रेरणा भी देते हैं।

यह उल्लेखनीय है कि विद्यालय 5 नवंबर से 8 नवंबर तक चार दिवसीय ‘रामायण कॉन्क्लेव’ का आयोजन कर रहा है, जिसका औपचारिक उद्घाटन 6 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button