उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर
Ghazipur News: झोपड़ी में आग लगने से दस बकरी व एक भैस की झुलसने से मौत

गाजीपुर । रिहायशी झोपड़ियां में अचानक आग लगने से दस बकरिओ और एक भैस की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो भैस गंभीर रूप से झुलस गई है ग्रामीणों ने उसे पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना अठहठा गांव की बताई जा रही है ।पीड़ित उषा बिंद के अनुसार वह प्रतिदिन की तरह खाना खाकर परिवार संग बगल की झोपड़ी में सोने के लिए चली गई थी। देर रात अचानक उसकी नींद टूट गई। उसने देखा कि बगल वाली झोपड़ी से धुएं का गुबार उठ रहा है। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही झोपड़ी में आग लग गई । आग के लपटों के बीच चीख-पुकार मचाते हुए किसी तरह से जानवरों को झोपड़ी से बाहर निकाला गया।



