सेवापुरी के पुनीत कुमार सिंह ने इतिहास विषय से UGC NET उत्तीर्ण कर रचा गौरवपूर्ण इतिहास

Shekhar Pandey
वाराणसी। सेवापुरी क्षेत्र के होनहार छात्र पुनीत कुमार सिंह ने इतिहास विषय से UGC NET परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह सफलता कड़ी मेहनत, निरंतर संघर्ष और स्पष्ट लक्ष्य का परिणाम है। पुनीत सिंह छात्र राजनीति से जुड़े रहते हुए उन्होंने समाजसेवा को अपना कर्तव्य माना और गरीबों, वंचितों एवं मजलूमों की आवाज़ बनकर उनकी लड़ाई लड़ी। सामाजिक संघर्षों के बीच भी उन्होंने शिक्षा के मार्ग को नहीं छोड़ा और आज उसी का परिणाम यह ऐतिहासिक सफलता है।
पुनीत ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, बड़े भाई-बहन के सहयोग तथा संघर्ष के दिनों में साथ देने वाले अपने साथियों को दिया है। उनका कहना है कि इन सभी के सहयोग और विश्वास के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से सेवापुरीवासियों मे हर्ष व्याप्त है। लोगो ने युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



