Varanasi : अर्का धाम मैसूर के महन्त योगी श्रीनिवास अर्क महाराज ने वाराणसी में भावी कार्यक्रमों को लेकर की प्रेसवार्ता

Shekhar Pandey
वाराणसी। अर्का धाम मैसूर के महन्त योगी श्रीनिवास अर्क महाराज ने शुक्रवार को कैन्टोमेन्ट स्थित एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता का आयोजन किया।

उन्होंने पत्रकारों को अर्का धाम संस्थान द्वारा वाराणसी के समीप मिर्जापुर जिला के चुनार क्षेत्र के जनजातियों के उत्थान के लिए प्रारम्भ किये जाने वाले भावी कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला तथा इसी क्रम में योगी जी द्वारा आगामी 7 मार्च 2026 को वाराणसी के कमिश्नरेट सभागार में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘अर्का महोत्सव’ के सन्दर्भ में बताया गया।
इस प्रेस वार्ता में शिवसेना के प्रवक्ता डॉ ओम प्रकाश मिश्रा एवं मंडल संगठन मंत्री गौरव शुक्ला ने आयोजित कार्यक्रम को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से से महंत श्रीनिवास अर्क, डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा, गौरव शुक्ला एवं सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।



