उत्तर प्रदेश

Varanàsi : गृहस्थों के लिए विश्वनाथ संग होली, मसान की नहीं – सुनील श्रीवास्तव

वाराणसी। दिनांक 6 मार्च, आश्रम के संरक्षक वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी गिरीश महाराज के दैवीय निर्देशन में काशी में 1995 से विश्व शांति के लिए सिद्धेश्वर गली मे स्थित मंदीर में 121 बटुको द्वारा प्रतिदिन सिद्धेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक व पूजन अनवरत चल रहा है। उक्त जानकारी महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ, शकरकंद गली स्थित महर्षि आश्रम के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ब्रह्मचारी गिरीश के मार्गदर्शन में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान विश्वशांति का संकल्प लेकर 1031 ब्राम्हणों द्वारा अतिरुद्र महायज्ञ दिनांक 13 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन महर्षि स्मारक संगमतट, अरैल में किया गया। इस दौरान प्रयागराज महाकुम्भ में रोजाना हजारों साधु-संतो-श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में शुद्ध सात्विक प्रसाद वितरण होता रहा।
उन्होंने होली की सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि मसान की होली गृहस्थ के लिए नहीं है। गृहस्थ लोग मसाननाथ के बजाय बाबा विश्वनाथ के संग धाम में जाकर प्रेम एवं सौहार्द के साथ होली खेलकर पर्व को मनाये।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button