
नई दिल्ली । सड़े हुए चावल लकड़ी के बुरादे व केमिकल से तैयार किए जा रहे मसालों की दो फैक्ट्रियों पर पुलिस ने छापा मारकर 15 हजार किलो मिलावटी मसाले और कच्चा माल के साथ दो मालिकों समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है । मिलावटी मसालों का खुलासा होने के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावत नगर , खारी बावली ,सदर बाजार ,और पुल मिठाई क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी दिलीप सिंह ,निवासी करावल नगर , सरफराज ,और खुर्शीद निवासी मुस्तफा बाद के रूप में हुई है। उपरोक्त लोग दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों के बाजारों में मसाला बेचने का कार्य किया करते थे। इस संबंध में फूड और सेफ्टी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपरोक्त लोग मिलावटी मसाले की सप्लाई कर लोगो की जान से खिलवाड़ कर रहे थे और दुकानदारों की मौजूदगी में ही सैंपल लिया जा सकता है।



