उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सिगरा पुलिस टिम ने अवैध पिस्टल व रिवाल्वर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार 06.जुलाई को अमूल डेयरी रेलवे कालोनी थाना सिगरा से अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गामा पुत्र राज मोहम्मद निवासी एस 17/39 नदेसर थाना कैण्ट वाराणसी को एक पिस्टल 0.32 बोर नाजायज व एक देशी रिवाल्वर मय दो जिंदा कारतूस 0.32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी व बरादमगी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछतांछ के दौरान अभियुक्त बता रहा है कि मेरे झोले में एक पिस्टल व एक रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस 0.32 बोर है। में असलहें बिहार से लाकर बेचता हूँ और आज में खरीददार की तलाश में था कि आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सिगरा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र
उ0नि0 विकल शांडिल्य चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, चौकी प्रभारी लल्लापुरा उ0नि0 पुष्कर दुबे चौकी प्रभारी रोडवेज हे0का0 जितेन्द्र सिंह का० मृत्युन्जय सिंह,का० चिन्ताहरण तिवारी शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button