उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सीएम योगी के हाथों लैपटॉप व सिलाई मशीन पाकर खिले बच्चों व महिलाओं के चेहरे

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 14वें सत्रांत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 250 से अधिक बालक-बालिकाओं व महिलाओं को सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण पत्र वितरित किए।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने किया। उन्होंने सीएम योगी को आश्रम की ओर से चलाए जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां अन्नपूर्णा जी की धरा पर 108 वर्षों से संचालित यह आश्रम समाज सेवा, संस्कृत प्रचार-प्रसार और गौसेवा जैसे कार्यों से जुड़ा है। यह गर्व की बात है कि यहां शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

महिलाएं जितनी अधिक सिलाई करेंगी, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी। आने वाले समय में संस्कृत ही वह भाषा होगी जो दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य करेगी। मां अन्नपूर्णा के प्रसाद स्वरूप ही हम सबको अन्न प्राप्त होता है। उन्होंने संस्कृत के उत्थान के लिए सरकार द्वारा दी जा रही छात्रवृत्तियों, शोध व आवास-भोजन की सुविधाओं का भी उल्लेख किया। महंत शंकर पुरी ने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री के हाथों आत्मनिर्भर बनी महिलाओं को सिलाई मशीन और विद्यार्थियों को लैपटॉप प्राप्त हुआ। मुख्य उपलब्धिया मुख्यमंत्री ने 11 बालिकाओं व महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की। कंप्यूटर कोर्स में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों लैपटॉप दिया गया।

मंच पर उपस्थित गणमान्य कार्यक्रम में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु”, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,धर्मेन्द्र सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, त्रिभुवन राम, सुशील सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, डीआईजी वैभव कृष्ण, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यवत परिषद के महामंत्री रामनारायण द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button