बिहार

Bihar News: भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार , पुलिस ने किया खुलासा

बिहार। चाचा द्वारा छः साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद जलाकर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने खुलासा करते हुए चाचा को गिरफ्तार कर लिया । घटना भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र की है। इस घटना के संबंध में एसएसपी आनंद कुमार ने केस का सच उजागर करने के लिए सिटी एसपी मिस्टर राज की निगरानी में एक टीम गठित कर रखी थी। टीम ने जांच के दौरान जब गहन पड़ताल की तो बच्ची के पिता ने जानकारी दी कि उसके भाई ने ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे मार डाला।पुलिस ने पिता का बयान रिकॉर्ड कर आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम जांच के क्रम में आरोपित को लेकर घटनास्थल और उसके इर्दगिर्द जगहों पर भी गई। सोमवार को सिटी एसपी मिस्टर राज ने घटना का सच उजागर करते हुए मीडिया को जानकारी दी कि बच्ची को उसके चाचा ने ही दुष्कर्म कर मार डाला था। शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया था। घटना की बाबत पिता ने अपने भाई समेत दो को आरोपित बनाया है। मालूम हो कि सुल्तानगंज प्रखंड निवासी भठ्ठा मजदूर की छह वर्षीय पुत्री की तीन फरवरी को दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। शव भट्ठे के समीप बगीचे में जले हालत में बरामद किया गया था। चाचा ने बिस्किट दिलाने के नाम पर पास के दुकान भतीजी को लेकर गया था। बिस्किट दिलाने के बाद उसके साथ गलत कार्य कर हत्या कर दिया था। काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव पास के बगीचे में क्षत विक्षत स्थिति में पाया गया था। शव को जानवर द्वारा नोच कर क्षत विक्षत कर दिया गया था। इसके बाद से ही आरोपित चाचा घर से फरार हो गया था। इस घटना को लेकर गांव के कई घरों के चूल्हे नहीं जले। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पड़ोस की महिलाएं उसे ढांढस बंधा रही हैं। ईंट भट्ठा पर भी काम ठप हो गया। हत्या को लेकर मजदूरों में आक्रोश है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button