उत्तर प्रदेशवाराणसी
सिपाही के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

Nispaksh kashi
वाराणसी I थाना सारनाथ के आशापुर क्षेत्र में पुलिस के साथ हाथापाई वह मोबाइल तोड़ने वाले को सारनाथ पुलिस ने सोमवार को हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बम निरोधक दस्ता में तैनात सिपाही रविंद्र सिंह गत शुक्रवार की शाम को अपने बच्चों का स्कूल ड्रेस लेने के लिए आशापुर गांव में सनबीम स्कूल के सामने गया था l इस दौरान दबंग तीन व्यक्ति शराब के नशे में पहुंचकर पुलिसकर्मी को घेर कर अपशब्द बोलते हुए हाथापाई करते हुए सिपाही की मोबाइल तोड़ दिएl आरोपित अभिषेक पांडे निवासी आशापुर को हीरामनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया l इस घटना में शामिल लपेटू वह अन्य की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही हैl








