उत्तर प्रदेशवाराणसी

व्यापारियों की एकता पर जोर, महानगर उद्योग व्यापार समिति की बैठक सम्पन्न

वाराणसी।
महानगर उद्योग व्यापार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों को एकजुट करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisements

बैठक की अध्यक्षता Shrinarayan Khemka (कार्यवाहक अध्यक्ष) ने की, जबकि संचालन महामंत्री Ashok Jaiswal ने किया।

बैठक में संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकारी जिम्मेदारियों के स्पष्ट विभाजन, सदस्यता विस्तार तथा शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों को समिति से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रेम मिश्रा के निधन के उपरांत Shrinarayan Khemka के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनयन की औपचारिक पुष्टि भी की गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री खेमका ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि वाराणसी जैसे बड़े व्यापारिक केंद्र में यदि सभी व्यापार मंडल एक मंच पर आएं तो समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से हो सकता है और सरकार तक व्यापारियों की आवाज मजबूती से पहुंचेगी।महामंत्री Ashok Jaiswal ने संगठन में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता बताते हुए युवा उद्यमियों, महिला व्यवसायियों और स्टार्टअप्स को भी समिति से जुड़ने का आह्वान किया।

बैठक में अनुज डीडवानिया, गोकुल शर्मा, घनश्याम जायसवाल, पंकज अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, डॉ. अंजनी मिश्रा, रजनीश कनौजिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, राहुल मेहता, रामभजन अग्रहरि, सुजीत गुप्ता, पुरुषोत्तम जालान, समीर नंदन गुप्ता, कौशल तिवारी, विशाल कपूर, प्रतीक शर्मा, शैलेश जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, स्मिता लोहिया, पूजा चौधरी, शिवशंकर गुप्ता, मनोज जायसवाल, दीपक वासवानी, विकास यादव, धर्मेंद्र पांडेय, अंकित रस्तोगी, देवांश चौबे और संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button