उत्तर प्रदेशवाराणसी

कामरूप मठ में संतों का पूजन व भंडारा, शंकराचार्य का आशीर्वचन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। काशी मे बंग समाज की प्राचीन कामरूप मठ दशाश्वमेध के परिसर मे सोमवार को काशी के समस्त मठो के महंत एवं संतों का विशेष पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

मठ के मंहत दंडी स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि कोलकाता से पधारे भक्तगणों द्वारा प्रतिवर्ष पुजन एवं भंडारा का कार्यक्रम होता आ रहा है। सर्वप्रथम प्रातः काल भगवान शंकर का अभिषेक हुआ और गुरु जी का पूजन के तत्पश्चात गुरु दीक्षा का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित सुमेरूपीठ के जगदगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का पादुका पूजन हुआ।

शंकराचार्य महाराज के श्रीमुख से काशी की महिमा पर विशेष रूप से उद्बोधन के बाद सभी भक्तों को जगद्गुरु महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी भक्तगणों ने स्वामी जपेश्वर आनंद तीर्थ, रामानंद स्वामी, मनीषा स्वामी आदि संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। समस्त अनुष्ठान आचार्य शंभू लाल शर्मा द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उज्जवल मिश्रा, प्रशांत तिवारी, ऋषिकेश तिवारी सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button