Varanasi : स्वामी प्रबुद्धानंदपुरी महाराज का काशी आगमन 8 अक्टूबर को, बारह दिवसीय सत्संग श्रृंखला होगी आयोजित

Shekhar pandey
वाराणसी। सनातन धर्म, संस्कृति और इसके महान आदर्शों को पूरे विश्व में प्रचारित प्रसारित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय वेदांत सोसाइटी के महासचिव स्वामी प्रबुद्धानंदपुरी महाराज यूरोप, स्पेन, हॉलैंड, इंग्लैंड, इंडोनेशिया, हांगकांग तथा भारतवर्ष के विभिन्न प्रांतों में सत्संग कर रहे है। भागवत गीता, वेदांत, उपनिषद, सनातन धर्म की शिक्षाओं के माध्यम से भगवान के सत्य और प्रेम के संदेश को मानव जाति तक पहुंचाने की प्रयास कर रहे हैं। श्री भगवान आई वी एस के ‘मूल और संस्थापक’ होने के साथ आध्यात्मिक संस्थान के केंद्रीय आकर्षण व प्रेरक शक्ति भी हैं। उक्त जानकारी आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी वासुदेव चेतन्य महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हाल में ही हॉलैंड में विदेशी भक्तों के साथ नवरात्रि मे दुर्गा पूजा बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाए गए।
नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा, प्रार्थना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती की गई। सनातन धर्म के आदर्शों से प्रेरित होकर 30 भक्तों के एक विशाल समूह ने स्वामी प्रबुद्धानंद से सनातन परंपरा में दीक्षा ली। स्वामी जी से जुड़कर लोग ध्यान, भक्ति, सेवा और वेदों, उपनिषदों के ज्ञान के माध्यम से, श्री भगवान की असीम कृपा एवं नए जीवन प्राप्त करते है। आगामी 8 अक्तूबर को लगभग 15 विदेशी भक्तों संग स्वामी जी काशी आगमन पर हवाई अड्डे पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित है। वें यहां बारह दिनों तक चलने वाले सत्संग, तथा बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पूजन में भाग लेंगे। आई वी एस की ओर से काशीवासियों से निवेदन है कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में अपना आंतरिक सहयोग दे।



