Varanasi : लंका पुलिस ने दो शातिर चोर को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के 6900/- रुपये किया बरामद

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त द्वारा चोरी के अपराधों की रोकथाम एवं घटित अपराधों में माल बरामदगी व चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार 07 अक्टूबर को लंका पुलिस द्वारा ज्ञान प्रवाह पुलिया के पास से अभियुक्तगण मुख्तार उर्फ गुजरू पुत्र गुलाम मुहम्मद निवासी सियाबीर गोला घाट रामनगर उम्र करीब 30 वर्ष, बसन्त कुमार पुत्र स्व० बद्रीप्रसाद निवासी 1/789 सियाबीर कालोनी गोलाघाट रामनगर उम्र करीब 35 वर्ष को चोरी के 6900/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना विवरणः- दिनांक 06.10.2025 को पीड़ित द्वारा थाना लंका पर अपने पर्स व कुछ कागजात के चोरी हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लंका पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गई। तलाश के क्रम में लंका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार 07.अक्टूबर को ज्ञान प्रवाह पुलिया के पास से अभियुक्तगण मुख्तार उर्फ गुजरू पुत्र गुलाम मुहम्मद निवासी सियाबीर गोला घाट रामनगर उम्र करीब 30 वर्ष, बसन्त कुमार पुत्र स्व० बद्रीप्रसाद निवासी 1/789 सियाबीर कालोनी गोलाघाट रामनगर उम्र करीब 35 वर्ष को चोरी के 6900/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा संयुक्त रुप से बताया जा रहा है हम दोनों लोग आटो चलाते हैं तथा आटो में बैठे सवारियों का पर्स व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते हैं। सर हम लोग नशे के आदी हो गये है इसी की वजह से आटो में बैठे लोगों का पर्स चोरी करते हैं तथा उससे जो पैसा मिलता है उसी से अपना नशे का खर्च चलाते है आज फिर इसी तलाश में थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार,उ०नि० दयाशंकर,
हे०कां० बिपिन बिहारी ओझा, का० आदित्य तिवारी,का0 उमेश गुप्ता शामिल रहे ।



