उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को लालपुर पाण्डेय पुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सौरभ रावत पुत्र हीरालाल रावत निवासी गायत्री नगर कालोनी गढवा घाट थाना लंका वाराणसी को एक अवैध तमंचा 0.315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 0.315 बोर के साथ दिनांक 06.अक्टूबर को समय 23.10 बजे ऐढे थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उ०नि० प्रवीण कुमार सचान, उ०नि० महेश मिश्रा, उ०नि० करूणाशील, हे०का० चन्द्रसेन सिंह व का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button