Varanasi : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आज़ाद पार्क में सामूहिक गान

Shekhar Pandey
वारणसी। प्रणाम वन्दे मातरम् समिति द्वारा बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रची राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में समिति के अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में वन्दे मातरम् गीत का सामूहिक गान कर वर्षगांठ मनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद गिरीश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ सोहन लाल आर्य रहें। संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन ओम प्रकाश यादव “बाबू” ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बाबूलाल मौर्य, शंकर जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ, आलोक श्रीवास्तव, मनीष चौरसिया, सिद्धनाथ गोड अलगू, चन्द्र विजय सिंह, गोपाल गुप्ता, श्रीमती सीता साहू, प्रदीप जायसवाल, जय किशन जायसवाल, राजेश दूबे, मनीष केशरी, दीपू चौरसिया, शिवशंकर केशरी, अखिल वर्मा, धरमचंद गुप्ता, प्रकाश आदि लोग सम्मिलित रहे।



